मुंबई (Mumbai) बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahadia) के साथ रिश्ते में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पहले रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया। लेकिन पिछले कुछ महीनों में जान्हवी और शिखर को अक्सर एक साथ देखा गया। अब फिर से उनका एक वीडियो वायरल हो गया है।
एक बार जान्हवी, शिखर, बोनी कपूर और ख़ुशी कपूर को एक साथ देखा गया था। इतना ही नहीं बोनी ने जान्हवी और शिखर के साथ पोज भी दिए। अब एक बार फिर दोनों को साथ में जान्हवी के भाई अर्जुन कपूर के घर जाते देखा गया। जान्हवी और उनके बॉयफ्रेंड एक ही कार में गए थे। दिलचस्प बात यह है कि दोनों सफेद कपड़े पहने हुए ट्विनिंग करते नजर आए। वे बारिश में कार में एक-दूसरे से बातें कर रहे थे, तभी पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। जैसे ही दोनों को एक साथ अर्जुन के घर जाते हुए स्पॉट किया गया, तो चर्चा है कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर देंगे।.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved