
मुंबई। मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीती रात महाराष्ट्र मंत्रालय को फोन कर धमकाते हुए कहा कि एक दो दिन में मंत्रालय में आतंकी हमला होगा। पुलिस ने बताया कि कांदिवली पुलिस ने 61 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रकाश किशनचंद खेमानी के रूप में हुई है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बीते महीने भी एक ऐसा मामला सामने आया था, जब एक शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन कर धमकी दी थी कि 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की तरह ही एक और आतंकी हमला होने वाला है। आरोपी ने कहा कि अगर पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा गया तो मुंबई में आतंकी हमला होगा। आरोपी ने कहा कि इस हमले की जिम्मेदार मुंबई और उत्तर प्रदेश की सरकार होगी। जांच में पता चला कि फोन कॉल एप के द्वारा की गई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved