
किंशासा (Kinshasa)। उत्तर-पश्चिमी कांगो (north-western Congo) में मूसलाधार बारिश (Torrential rain) के कारण भूस्खलन (Landslide) होने से 17 लोगों की मौत (17 people died) हो गई। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि भूस्खलन की वजह से कई घर ढह (many houses collapsed) गए हैं, मलबे के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल बचाव दल तलाश अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
अधिकारियों के अनुसार, मोंगला प्रांत के लिसल शहर में कांगो नदी के किनारे यह घटना हुई। पीड़ित पहाड़ की तलहटी में बने घरों में रह रहे थे। उन्होंने कहा, मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान हुआ, जिसमें कई घर जमींदोज हो गए। प्रांत के गवर्नर ने कहा कि मलबे को हटाने और लोगों को बचाने के लिए मशीनरी की सख्त जरूरत है। गवर्नर ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पूरे प्रांत में तीन दिन के शोक की घोषणा की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved