मुंबई (Mumbai) निर्देशक अनिल शर्मा ने 2003 में रिलीज़ हुई ‘हीरो: द लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई’ (Hero: The Love Story of a Spy’) में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लेने के बारे में बड़ा खुलासा किया है। प्रियंका को अपनी फिल्म के लिए साइन करके वे विदेश चले गए। इस बीच प्रियंका ने अपनी नाक की सर्जरी करा ली, जिससे अनिल शर्मा के यूएस-यूरोप टूर से लौटने के बाद प्रियंका को पहचानना भी मुश्किल था।इन्हीं बातों के चलते प्रियंका ने एक बार फिर अपने होमटाउन बरेली जाने का फैसला किया। काम न मिलने के कारण वह इंडस्ट्री छोड़ने वाली थीं। उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट निकल गए, लेकिन अनिल शर्मा ने बड़ी हिम्मत दिखाई और प्रियंका को फिल्म में रखने का फैसला किया। अनिल शर्मा ने बताया, “मैंने एक मशहूर मेकअप आर्टिस्ट से प्रियंका का लुक बदलवाया, इस मेकअप से सर्जरी के बाद के निशान गायब हो गए। जब फिल्म रिलीज़ हुई, तो प्रियंका का किरदार और उनका लुक सभी को पसंद आया।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved