img-fluid

नहीं चला Vivek Agnihotri की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का जादू

October 02, 2023

मुंबई (Mumbai)। नाना पाटेकर (Nana Patekar) स्टारर ‘द वैक्सीन वॉर’ शुक्रवार 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की ‘द वैक्सीन वॉर’ ने सबका ध्यान खींचा, लेकिन कमाई के मामले में कोई कमाल नहीं कर सकी।



फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ कोरोना महामारी के समय देश के हालात, इस भयानक महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई और भारत में वैक्सीन उत्पादन की कहानी बताती है। तीन साल पहले हुई इस भयानक बीमारी की यादों को ताजा करने वाली ये फिल्म कैसी होगी, इसे लेकर खूब चर्चा हुई। पहले दिन की कमाई को देखकर लगता है कि दर्शकों ने इससे मुंह मोड़ लिया है।

फिल्म ने पहले दिन करीब 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन फिल्म ने 90 लाख की कमाई की। फिल्म ने तीसरे दिन 1.50 करोड़ रुपये ही जुटा पाई। कम बजट में बनी ‘द वैक्सीन वॉर’ को देश में 1000 स्क्रीन्स पर हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, पंजाबी, भोजपुरी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, गुजराती और मराठी समेत 11 भाषाओं में रिलीज किया गया है।

फिल्म में नाना पाटेकर के अलावा अनुपम खेर, सप्तमी गौड़ा, पल्लवी जोशी, गिरिजा ओक और राइमा सेन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण पल्लवी जोशी ने किया है।

Share:

  • लश्कर में अंदरूनी कलह; हाफिज सईद को लगा एक और झटका, आतंकी ने फारूक को गोलियों से भून डाला

    Mon Oct 2 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Dehli) । पाकिस्तान (Pakistan)का प्रमुख आतंकवादी (Terrorist)संगठन लश्कर-ए-तैयबा के अंदर विवाद गहराता (deepening)जा रहा है। पहले इसके सरगना हाफिज सईद (Kingpin Hafiz Saeed)के बेटे की हत्या कर दी गई। अब खबर आ रही है कि हाफिज के राइट हैंड माने जाने वाले मुफ्ती कैसर फारूक को भी अज्ञात बंदूकधारियों ने मार डाला। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved