img-fluid

आईएमओ में मिले भारत को सबसे अधिक वोट, समुद्री क्षेत्र में देता रहेगा सेवा

December 02, 2023

लंदन । आईएमओ (IMO) समुद्री क्षेत्र (Maritime Sector) की देखरेख करने वाली प्रमुख संस्था है, जोकि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, परिवहन और सभी समुद्री गतिविधियों को रेखांकित करती है। आईएमओ की 33वीं असेंबली की बैठक 27 नवंबर से छह दिसंबर के बीच लंदन में जारी है। इस बीच भारत (India) के लिए एक अच्‍छी खबर आई है अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) परिषद में एक बार फिर भारत को सबसे अधिक समर्थन के लिए चुन लिया गया।


दरअसल, भारत का चुनाव ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री व्यापार में सबसे बड़ी रुचि वाले 10 राज्यों की श्रेणी में होता है। ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने कहा कि वोटिंग वैश्विक समुद्री संचालन में भारत के विविध योगदान को बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

चुनाव के बाद दोरईस्वामी ने बताया कि भारत को समुद्री क्षेत्र में सेवा जारी रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने एक बार फिर चुन लिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समर्थन से हम बेहद खुश हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज लंदन में आईएमओ काउंसिल के लिए सबसे अधिक संख्या के साथ हमारा हमारा एक बार फिर निर्वाचन हुआ। यह भारत की निरंतरता, गौरवशाली औऱ अटूट रिकॉर्ड को दर्शाता है। यह हमारी सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाता है।

Share:

  • शिवपाल-अखिलेश को लेकर चुटीले अंदाज में खूब तंज कसे योगी, बोले- बचपन में ही चाचा ने गलत रास्ता दिखा...

    Sat Dec 2 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Dehli)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath)ने विधानसभा में चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav)और भतीजे अखिलेश यादव (nephew akhilesh yadav)को लेकर चुटीले अंदाज में खूब तंज (a lot of sarcasm)कसे। उन्होंने कहा कि बचपन (Childhood)में ही रास्ता गलत हो गया था। चाचा ने गलत रास्ता दिखा दिया था सो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved