
मुंबई। विधानसभा में महाराष्ट्र सरकार ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जनवरी और जून 2023 के बीच राज्य में हुए सड़क दुर्घटनाओं में 147 लोगों की मौत हुई है। सदन में शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लिखित में ये आंकड़े पेश किए।
कांग्रेस विधायक अशोक चव्हाण के एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने ये आंकड़े जारी किए। उन्होंने बताया कि जनवरी और जून के बीच मुंबई में 132 सड़क दुर्घटनाएं हुई है, जिसमें 147 लोग मारे गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved