मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान के लिए साल 2023 खास रहा। इस साल रिलीज हुई शाहरुख (SRK) की फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ ब्लॉकबस्टर रहीं। अब 21 दिसंबर को उनकी फिल्म ‘डंकी’ (donkey) रिलीज हो गई है। इसके बाद मुंबई के मशहूर थिएटर गेयटी गैलेक्सी के बाहर शाहरुख के फैंस ने जमकर जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही है।थिएटर के अंदर भी प्रशंसकों ने खुशी मनाई
जब डंकी का शो शुरू हुआ तो थिएटर के अंदर भी प्रशंसक खुशी से झूम उठे। फिल्म के गाने लूट पूत गया पर फैंस ने थिएटर में जमकर धमाल मचाया। फिल्म के कुछ सीन्स के बाद दर्शकों ने खड़े होकर तालिया बजा कर स्वागत किया। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ‘डैंकी’ में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिका में हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved