मुंबई (Mumbai)। कन्नड़ सुपरस्टार यश (kannada superstar yash) का बीते दिन 38वां जन्मदिन (birthday) था। फैंस उनका जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाना चाहते थे। हालांकि, ऐसा हो न सका।
दरअसल, उनके जन्मदिन के मौके पर उनके तीन फैंस की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। ये हादसा तब हुआ जब उनके फैंस बिजली के खंभे पर चढ़कर उनका बैनर लगा रहे थे। इस हादसे की खबर मिलते ही यश परेशान हो गए और अपना जन्मदिन छोड़ मृतकों के परिवारवालों से मिलने कर्नाटक के हुबली चले गए।
क्या बोले यश?
मृतकों के परिवारवालों से मिलने के बाद यश ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह के हादसे की उम्मीद नहीं की थी। यश ने ये भी कहा कि उनके प्रशंसकों को अपने परिवार के प्रति जिम्मेदार होने की जरूरत है। उन्होंने खुलासा किया कि वह इसी वजह से अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved