img-fluid

अंतरिम बजट में राजकोषीय घाटा और विनिवेश लक्ष्य कम रख सकती है सरकार, GDP के छह फीसदी पर रहने का अनुमान

January 12, 2024

नई दिल्ली। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने वित्त वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट में राजकोषीय घाटा 5.3 फीसदी और विनिवेश लक्ष्य 50,000 करोड़ रुपये से कम रखे जाने का अनुमान जताया है। इसके अलावा, जीडीपी के छह फीसदी पर रहने का अनुमान है, जो बीते वर्ष एक फरवरी को पेश बजट में 5.9 फीसदी के अनुमान से थोड़ा अधिक है।

इक्रा ने 2024-25 के अंतरिम बजट को लेकर उम्मीद पर अपनी रिपोर्ट में कहा, प्रत्यक्ष कर और केंद्रीय जीएसटी संग्रह 2023-24 के बजट अनुमान से क्रमश: एक लाख करोड़ व 10,000 करोड़ रुपये अधिक रहने का अनुमान है।


  • एजेंसी ने कहा, केंद्र का पूंजी खर्च बजट अनुमान 10 लाख करोड़ से 75,000 करोड़ कम रह सकता है। इसके बाद भी यह सालाना आधार पर 26 फीसदी अधिक होगा। हालांकि, यह वृद्धि दर बजट में जताए पिछले वित्त वर्ष के 35.9 फीसदी के अनुमान की तुलना में कम है।

    विनिवेश लक्ष्य पर इक्रा ने कहा, सौदों के लिहाज से जारी अनिश्चितताओं को देखते हुए 2024-25 के लिए 50,000 करोड़ रुपये से कम का लक्ष्य उपयुक्त लगता है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में विनिवेश से 10,000 करोड़ जुटाए हैं।

    Share:

  • अंतरिम बजट से नहीं बढ़ेगा महंगाई का दबाव, आज आएंगे खुदरा महंगाई के आंकड़े

    Fri Jan 12 , 2024
    मुंबई (Mumbai) । भारतीय रिजर्व बैंक (reserve Bank of India) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Governor Shaktikanta Das) ने कहा कि अंतरिम बजट (Budget) की वजह से देश में महंगाई (inflation) बढ़ने के आसार नहीं हैं। ‘मिंट’ द्वारा गुरुवार को आयोजित वित्तीय क्षेत्र के सेमिनार में उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के पिछले रिकॉर्ड को देखते […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved