img-fluid

गाय, बकरी, भैंस, खच्चर, गधा, ऊंट और घोड़े जैसे जानवरों के लिए बनेगा यहां ‘चारा बैंक’, जानें फायदे

February 29, 2024

नई दिल्ली: देश में पशुओं को श्रेष्ठ और गुणवत्ता वाला आहार देने के लिए मोदी सरकार ‘चारा बैंक’ बनाने जा रही है. गाय, भैंस, बकरी, खच्चर, गधा, ऊंट और घोड़े जैसे कई जानवरों की आबादी के हिसाब से चारा बैंक बनाया जाएगा. पिछले दिनों ही केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इसकी मंजूरी मिली है. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशु पालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्त रुपाला ने बुधवार को बताया कि पीएम मोदी ने पशुधन आबादी की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देश की चार दिशाओं में चारा बैंक बनाने को कहा. आने वाले दिनों में देश में श्वेत क्रांति लाने के लिए चारा बैंक बनाए जाएंगे.

पुरुषोत्तम रुपाला ने बुधवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित चारा संगोष्ठी में इस बात की जानकारी दी. रुपाला ने बताया कि पीएम मोदी ने कहा है कि देश में लॉजिस्टिक सुविधाओं के साथ-साथ चारा बैंक की देश में वैज्ञानिक तरीके से विकसित किया जाना चाहिए. ऐसे में बहुत जल्द पशुधन के बारे में एक नई नीति लाई जाएगी.

चारा बैंक बनने से किसानों को होंगे कई सारे फायदे
बता दें कि मोदी सरकार किसानों के लिए पशुधन को आने वाले दिनों में आय का जरिया बनाने जा रही है. इसके लिए पशुओं के चारा के बारे में भी सोचना चाहिए और उनको गुणवत्तापूर्ण चारा देना चाहिए. इसमें निजी भागीदारी के साथ-साथ विदेशी तकनीक इस्तेमाल करने की जरूरत है. इसलिए देश में चार चारा बैंक स्थापित करने का प्लान तैयार कर लिया गया है.


  • क्या है सरकार का प्लान
    मत्स्य पालन, पशु पालन और डेयरी सचिव अलका उपाध्याय के मुताबिक, श्वेत क्रांति के माध्यम से भारत को दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश बनाने के लिए और प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता में वृद् के लिए पशुओं के पौष्टिक चारा की देने की जरूरत है. हालांकि, भारत दुग्ध उत्पादन में विश्व में सबसे ऊपर है, लेकिन प्रति पशु उत्पादकता बराबर नहीं है और पशु पोषण महत्वपूर्ण कारकों में से एक है. नस्ल सुधार कार्यक्रम और स्थानीय और स्वदेशी नस्लों के संरक्षण और ब्रीडर फार्मों, न्यूक्लियस फार्मों, आईवीएफ और सेक्स सॉर्टेड सीमेन तकनीक को तेजी से बढ़ावा देने को प्रोत्साहित करते हुए नस्ल सुधार की दिशा में विभाग काम कर रहा है.’

    कुलमिलाकर आने वाले दिनों में पशुओं में होने वाले रोगों से निपटने के लिए भी तैयारी की जा रही है. इसके लिए टीकाकरण जैसे विभिन्न उपाय शउरू किए गए हैं. देश में चारे की खेती में वृद्धि करके चारे की उपलब्धता और उत्पादन में बढ़ोत्तरी की भी मोदी सरकार पहल शुरू कर दी है. चारे की कमी की समस्या का समाधान करने के लिए सरकार ‘राष्ट्रीय पशुधन मिशन’ नामक एक योजना की शुरुआत कर रही है.

    Share:

  • महाकाल में एक-एक रोम बोलता है हरिओम... मेरा सपना हुआ सच

    Thu Feb 29 , 2024
    अभिनेता पर्ल वी पुरी ने किए महाकाल और खजराना गणेश के दर्शन…बोले- इंदौर। महाकाल (Mahakal) के रूप को देखना किसी सपने से कम नहीं और मेरा वो सपना आज सच हुआ है। महाकाल में एक-एक रोम हरिओम बोलता है। महाकाल बाबा विश्व के पालक हैं और उनके दर्शन कर अलग ही ऊर्जा का एहसास हुआ […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved