
नई दिल्ली: लोकसभा (Lok Sabha) की तारीकों का ऐलान करने के साथ ही चुनाव आयोग (election Commission) तैयारियों में जुट गया है. लोकसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के उद्देशय से आयोग लगातार कदम उठा रहा है. चुनाव आयोग ने छह राज्यों (six states) गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गृह सचिवों (home secretaries) को हटाने के आदेश जारी किए हैं. साथ ही मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग (General Administrative Department) के सचिव को भी हटा दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (Director General of police) को हटाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की है.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved