आचंलिक

नागदा में कई संस्थाओं ने मनाया फाग उत्सव

  • भाग रे भाग नंदलाला गोपाल..जैसे फाग गीतों पर महिलाओं ने किया नृत्य

नागदा। फाल्गुन माह में होली आने तक मनाएँ जाने वाले फाग उत्सव मनाने का अंतिम दौर चल रहा हैं। सप्ताहभर बाद धुलेंडी के साथ ही इस उत्सव का समापन हो जाएगा। राधा-कृष्ण के प्रेम के प्रतीक माने वाले इस उत्सव को महिलाएं उसी अंदाज में मना रही है। रविवार को नगर में पांच जगहों पर फाग उत्सव की धूम रही । सामाजिक नारी संगठन ने रविवार को पाडल्या रोड पर फाग उत्सव मनाया। इस अवसर पर महिलाएँ लाल साड़ी में पहुँची। फूलों की होली खेली, आज ब्रज में होली रे रसिया, भागा रे भाग नंदलाला गोपाल जैसे फाग गीतों पर आनंदित महिलाएँ नृत्य करती नजर आई। आभार सीमा सारस्वत ने माना। इसी तरह डेलनपुर हनुमान मंदिर में राजपूत समाज की महिलाएँ पारंपरिक पौशाख में उत्सव मनाती नजर आई। पहले सुंदरकांड फिर फूल गुलाल से होली खेली गई। लालसिंह राणावत, युवराजसिंह राणावत मौजूद रहे। बंगाली कॉलोनी कालिका माता मंदिर प्रांगण में महिलाओं ने उत्सव मनाया। सिंधी समाज की महिलाओं ने झूलेलाल मंदिर पर उत्सव मनाया। सहस्त्र औदिच्य समाज की महिलाओं ने समाज की धर्मशाला में फाग उत्सव मनाया।


कन्याशाला चौराहा पर स्टॉल लगाकर माँगे सुझाव
नागदा। भाजपा के विकसित भारत संकल्प पत्र मोदी की गारंटी कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को स्थानीय भाजपा मंडल ने कन्याशाला चौराहा पर स्टॉल लगाकर आम जनता से सुझाव मांगे। लोगों से सुझाव लिखवाकर पेटी में सुरक्षित रखे गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल ने बताया कि इस अभियान में हर वर्ग के लोगों ने अपने सुझाव दिए।

 

Share:

Next Post

एमएसपी पर बीजेपी कर रही किसानों के साथ छलावा-राजेंद्र मालवीय

Mon Mar 18 , 2024
देवास शाजापुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ने मक्सी में किया कार्यकर्ताओं को संबोधित मक्सी। रविवार को देवास-शाजापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय ने मक्सी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मालवीय ने कहा कि बीजेपी शासन में किसान और आज का युवा बहुत परेशान हो चुका है। एमएसपी पर बीजेपी आलाकमान […]