
डेस्क। आज साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपना जन्मदिन (Birthday) मना रहे हैं। साउथ में अभिनेता का ट्रेडमार्क AA काफी वायरल होता है। यह ट्रेडमार्क ऐसे ही नहीं बना। इसका क्रेडिट जाता है ‘आर्या’ और ‘पुष्पा: द राइज’ जैसी फिल्मों को। आज अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ (‘Pushpa 2: The Rule’) का टीजर (Teaser) जारी हो गया है।
टीजर में अल्लू एक बार फिर पुष्पा राज बनकर फैंस का दिल जीत रहे हैं। साउथ में अभिनेता के फैंस अभी से ही जश्न मना रहे हैं। ऐसे में अल्लू ने भी अपने फैंस को जन्मदिन पर रिटन तोहफा दिया है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है। इस टीजर में अभिनेता बेहद अलग लुक में नजर आ रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved