मुंबई (Mumbai)। हीरामंडी: द डायमंड बाजार (Hiramandi: The Diamond Bazaar) में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जो कि मर्दों से नफरत करती है। वह फरीदन बनी हैं और उन्होंने अपनी मेड के साथ पहले फोरप्ले फिर सेक्स सीन दिया है। उस्तादजी के साथ भी उनका इंटीमेट सीन है। सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने किरदार और इस सेम-सेक्स फोरप्ले वाले सीन पर बात की।
हीरामंडी में उस वक्त बहुत कुछ हुआ
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, शुरू में भंसाली सर ने मुझे बता दिया था कि फरीदन बहुत फ्लूइड (जिसकी पसंद एक ही जेंडर में बंधकर नहीं रहतीं) है। उस वक्त बहुत कुछ हुआ था। हीरामंडी जैसी जगह पर लोग इन सब पर बहुत खुले हुए थे। यहां तक कि उस्तादजी भी गे थे जो सबके सामने था। सर इसको अलग तरह से एक्सप्लोर करना चाहते थे। फरीदन की जिंदगी में जो कुछ घटा वह उससे भी प्रभावित हुई।
सोनाक्षी ने मांग लिया आउटफिट
सोनाक्षी ने बताया कि फिल्म की एक कॉस्ट्यूम उन्हें इतनी भाई कि संजय लीला भंसाली से मांग ली। सोनाक्षी बताती हैं, मेरी तिलस्मी बाहें मेरा फेवरिट आउटफिट थी। मैंने इसको रख लिया। मैंने खुद से कहा कि मुझे ये चाहिए ही। मैंने सर से रिक्वेस्ट की कि क्या मैं इसे रख सकती हूं। गाना बहुत स्पेशल बन गया। इसकी याद इतनी स्ट्रॉन्ग है कि मैं शूट का दिन जिंदगी भर याद रखूंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved