
रायबरेली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस कभी भी नाकारात्मक राजनीति नहीं की। हमने हमेशा देशहित की राजनीति की है। मोदीजी कहते है वे चाय वाले थे और प्रधानमंत्री बने इस पर उन्हें गर्व है। हम भी उन पर गर्व करते है कि उन्होंने संघर्ष किया और देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचे लेकिन मोदीजी बार बार इसका राजनीतिक फायदा उठाते हैं। वे अकसर मंदिर -मस्जिद की बात करते है, लेकिन कभी भी गरीबी बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर बात नहीं करते। मैं छोटी हूं लेकिन उनसे कहना चाहूंगी वे मुद्दे से नहीं भटके।
मेरे पिता को बदनाम करना उनकी आदत
प्रियंका ने कहा कि हमने कभी भी मोदीजी के कमजोर आर्थिक बैकग्राउंड पर टिप्पणी नहीं की लेकिन मोदीजी ने मेरे शहीद पिता और दादी के खिलाफ हमेशा बेबुनियाद आरोप लगाए हंै। भाजपा के कई नेता लगातार मेरे भाई राहुल गांधी पर हमलावर होते हैं, लेकिन मेरा भाई न तो डरता है, न सच से पीछे हटता है।
हिंदुत्व पर डिबेट करा लो, टिक नहीं पाएंगे मोदी
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी हिंदुत्व कीआस्था पर भाजपा लगातार प्रश्न उठाती है। राहुल गांधी आस्था को लेकर बेहद गंभीर हैं। अगर हिन्दुत्व को लेकर प्रधानमंत्री राहुल गांधी से डिबेट करे तो वे उनसे जीत नहीं पाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved