img-fluid

अन्नू कपूर के बयान पर कंगना रनौत बोलीं- ‘समाज सफल महिला से नफरत करता है’

June 23, 2024

मुंबई (Mumbai) मनोरंजन जगत में एक मुद्दा छाया हुआ है। फिल्म हमारे बारह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अन्नू कपूर से कंगना रनौत (Annu Kapoor to Kangana Ranaut) के साथ हुए थप्पड़ कांड के बारे में पूछा गया था। उस वक्त अन्नू (Annu Kapoor to Kangana Ranaut) ने कहा, “”ये कंगना जी कौन हैं? कृपया बताएं ना कौन हैं? जाहिर है आप पूछ रहे हैं तो कोई बहुत बड़ी हीरोइन होंगी? सुंदर हैं क्या?

मीडिया को दी गई इस प्रतिक्रिया पर कंगना रनौत की क्या प्रतिक्रिया आएगी, जाहिर है इस पर हर किसी की नजर थी। आखिरकार कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

 

अन्नू कपूर के बयान पर क्या बोलीं कंगना रनौत:

इसी बीच कंगना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अन्नू कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसके नीचे कैप्शन लिखते हुए कंगना ने अन्नू पर निशाना साधा है। कंगना लिखती हैं,”आप अन्नू कपूर जी से सहमत हैं कि हम एक सफल महिला से नफरत करते हैं, अगर वह खूबसूरत है तो उससे ज्यादा नफरत करते हैं और अगर वह ताकतवर है तो उससे और भी ज्यादा नफरत करते हैं? क्या यह सच है।”



  • कंगना द्वारा दिया गया ये जवाब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

     

    अन्नू कपूर ने कंगना के बारे में क्या कहा:

    फिल्म ”हमारे बारह” की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अन्नू कपूर से कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़ कांड के बारे में बात करने के लिए कहा गया। उस समय अन्नू कपूर ने कहा था, “यह कंगना रनौत कौन है? क्या वह एक बड़ी अभिनेत्री है? क्या वह खूबसूरत है?” अन्नू कपूर ने कहा, “अगर मैंने ऐसा कोई बयान दिया होता तो मैं शुरू में ही कह देता कि मैं जो कह रहा हूं वह बेकार है। अगर इसके बाद किसी ने मेरे कान पर थप्पड़ मारा तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा।”

    दरअसल, किसान आंदोलन पर दिए गए बयान के विरोध में चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर एक महिला सीआईएसएफ जवान ने कंगना के कान पर थप्पड़ मार दिया था।

    Share:

  • जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले, जानिए क्या सस्ता, क्या हुआ महंगा

    Sun Jun 23 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi) । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) की अगुवाई में जीएसटी काउंसिल की 53वें बैठक (GST Council Meeting) में कई बड़े फैसले लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर आम लोगों पर पड़ने वाला है। आइए सिलसिलेवार समझते हैं कि जीएसटी काउंसिल ने क्या फैसले लिए हैं। – वित्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved