मुंबई (Mumbai)। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की जहीर इकबाल (Jaheer iqbal) से शादी से उनके भाई खुश नहीं हैं, यह बात काफी समय से सुनी जा रही है। अब इस मामले पर लव सिन्हा (Luv Sinha) ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि वह जल्द ही इस मामले पर बोलेंगे।
बता दें कि सोशल मीडिया पर वेडिंग सेरिमनीज और सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हैं। इनमें लव और कुश का कहीं ना दिखाई देना चर्चा का विषय बना था।
View this post on Instagram
रस्मों में नहीं दिखे भाई
उनके करीबी सोर्स ने भी बताया कि वेन्यु पर लव के होने की खबरें सही नहीं हैं। शादी या रिसेप्शन में आखिर तक दोनों भाई नहीं दिखाई दिए। यह बात सबको ही अजीब लगी। फूलों की चादर वाली सेरिमनी में भी हुमा कुरैशी के भाई साकिब दिखे थे। वीडियोज पर लोगों के कमेंट्स थे कि सोनाक्षी के भाई नहीं दिख रहे हैं।
तनाव की मिल चुकी हिंट
सोनाक्षी के घरवालों की तरफ से पहले भी तनाव की हिंट लोगों को मिल चुकी है। सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी कहा था कि अब सब कुछ ठीक हो गया है। इस पर लोग कयास लगा रहे थे कि जरूर कोई बात रही होगी। पहलाज निहलानी ने भी कहा था कि सोनाक्षी शत्रुघ्न की लाडली हैं, वह ज्यादा दिन नाराज नहीं रह पाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved