मुंबई। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो कौन बनेगा करोड़पति को काफी पसंद किया जाता है। इस शो में दर्शकों को ना सिर्फ ज्ञान मिलता है बल्कि बिग बी अपनी पर्सनल लाइफ के कई किस्से भी सभी को सुनाते हैं। अब लेटेस्ट एपिसोड में बिग बी ने कंटेस्टेंट (Big B contestant) के सामने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया कि कैसे उनके और जया बच्चन के बीच रोमांस शुरू हुआ, किसने पहले प्रपोज किया और शादी से पहले वह जया को क्या बुलाते थे।
किसने किया पहले प्रपोज
इसके बाद बिग बी से पूछा गया कि किसने पहले प्रपोज किया तो एक्टर ने कहा, हम ऐसी ही मिलते-जुलते थे। हमारा एक झुंड था सब मिलते थे, धूमते थे। एक हमारी फिल्म थी जो हम दोनों ने साथ में की। उसका नाम था जंजीर।
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी
बिग बी ने यह भी बताया कि वह और उनकी टोली अक्सर ऐसा कहती थी कि अगर जंजीर हिट हो गई तो वो कुछ स्पेशल करेंगे। फिल्म हिट हुई तो सभी ने लंदन जाने का प्लान बनाया, इसकी सक्सेस पार्टी के लिए। इसके बाद जब इस बारे में घर में बताया तो बिग बी के पिता ने शर्त रखी कि जया, बिग बी के साथ तब जाएंगी, पहले दोनों को शादी करनी होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved