
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2024-25 के लिए 15 दिन में चार करोड़ आयकर रिटर्न की प्रक्रिया पूरी की है। राजस्व सचिव ने बताया कि 31 जुलाई तक कुल सात करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न भरे गए हैं। सचिव ने बुधवार को बताया, करीब 4.98 करोड़ आयकर रिटर्न की प्रक्रिया अब तक पूरी की गई है। इसमें से 3.98 करोड़ की प्रक्रिया 15 दिनों से भी कम समय में पूरी हुई है। एक दशक में प्रत्यक्ष कर राजस्व 5.59 लाख करोड़ से बढ़कर 20 लाख करोड़ रुपये हो गया है। जीडीपी के अनुपात में कर 5.6 फीसदी से बढ़कर 6 फीसदी पहुंच गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved