img-fluid

ग्वालियर में सनसनीखेज वारदात: खेत पर सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या की आशंका जताई जा रही है

October 14, 2026

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खेत पर सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। झांसी रोड थाना क्षेत्र के छोटी मड़इयन गांव में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान पुरुषोत्तम गुर्जर के रूप में हुई है। परिजनों ने पैसों के लेनदेन को लेकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल पुरुषोत्तम गुर्जर खेती-किसानी का काम करता था। वह खेत पर पानी देने के लिए गया था और रात में वहीं रुका हुआ था। तभी आज परिजनों को खेत में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर शव पुरुषोत्तम गुर्जर का निकला। आशंका है कि अज्ञात आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के मुताबिक, पुरुषोत्तम का किसी से कोई विवाद नहीं था,हालांकि कुछ लोगों के साथ पैसों का लेनदेन जरूर था। इसी के चलते परिजनों ने हत्या के पीछे लेनदेन के विवाद की आशंका जताई है।फिलहाल हत्या की असली वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Share:

  • मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरु हो गई है - कांग्रेस नेता अशोक गहलोत

    Wed Oct 14 , 2026
    बीकानेर । कांग्रेस नेता अशोक गहलोत (Congress leader Ashok Gehlot) ने कहा कि मोदी सरकार की उलटी गिनती (Countdown of Modi Government’s Exit) शुरु हो गई है (Has Begun) । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को बीकानेर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गृह मंत्री अमित शाह के बयानों पर निशाना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved