img-fluid

’द बकिंघम मर्डरस’ का ट्रेलर लॉन्च होने से पहले करीना कपूर खान पोस्टर रिलीज

September 03, 2024
मुंबई। करीना कपूर खान, एकता कपूर (Kareena Kapoor Khan, Ekta Kapoor) और हंसल मेहता के प्रोजेक्ट ‘द बकिंघम मर्डर्स’ (‘The Buckingham Murders’) की घोषणा के बाद से दर्शकों में भारी उत्साह था। लोग जानने के लिए बेताब थे कि यह तिकड़ी क्या नया लेकर आ रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म चर्चा का विषय बन गई थी, इसका ग्लोबल प्रीमियर लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 में हुआ।
मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2023 में इसका प्रदर्शन किया गया, जहां इसे शानदार रिव्यू और रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद मेकर्स ने एक आकर्षक टीज़र और पहला गाना, ‘साडा प्यार टूट गया’ रिलीज़ किया, जिसने मिस्ट्री थ्रिलर में रुचि बढ़ा दी। अब उन्होंने बड़े ट्रेलर लॉन्च से पहले करीना कपूर खान के नए लुक के साथ एक आकर्षक पोस्टर रिलीज किया है।



‘द बकिंघम मर्डर्स’ करीना कपूर खान की प्रोड्यूसर के रूप में पहली फिल्म है। लगता है कि वह एक दिलचस्प और रहस्यमय कहानी स्क्रीन पर ले कर आ रही है। यह फिल्म एकता कपूर और करीना कपूर खान के बीच एक और पार्टनरशिप है। इससे पहले वे ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘क्रू’ जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं। इस फिल्म के साथ वे मिस्ट्री थ्रिलर जॉनर में अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराने जा रही हैं।द बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे टैलेंटेड स्टार्स हैं। ये फिल्म हंसल मेहता ने डायरेक्ट की है। असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने कहानी लिखी है। यह महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स का प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स ने प्रेजेंट किया है। फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार प्रोड्यूसर बन रही करीना कपूर खान ने प्रोड्यूस किया है।

Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Tue Sep 3 , 2024
    3 सितंबर 2024 1. वहां भी हूं, यहां भी मैं, इधर भी हूं, उधर भी हूं। नजर मैं आ नहीं सकती किसी को भी जिधर भी हूं। कर कोशिश अगर जबरन तो आंखें बन्द हो जाएं। अगर मैं मिल न पाऊं तो सभी बेमौत मर जाएं। उत्तर. ……हवा 2. कभी रहूं तेरे पीछे, कभी चलू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved