img-fluid

‘बृजभूषण कोई देश नहीं…’ विनेश फोगाट का जुलाना में दिखा सियासी अवतार, आरोपों पर पलटवार

September 08, 2024

जींद: कांग्रेस (Congress) में शामिल होने के बाद हरियाणा (Haryana) की जुलाना सीट (Julana Seat) से टिकट हासिल करने वाली पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) का आज सियासी अवतार देखने को मिला. अपने ससुराल में चुनाव प्रचार को शुरू करने के दौरान विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के आरोपों पर जमकर पलटवार किया.


  • कांग्रेस के महिला पहलवानों को उकसा कर यौन शोषण के आरोप लगवाने और उनको धरने पर बिठाने के आरोपों पर विनेश फोगाट ने पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह का जवाब दिया है. विनेश फोगाट ने कहा कि ‘हमें जंतर-मंतर पर बीजेपी के लोगों ने बिठाया था. उन्होंने ही पहली बार जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए परमिशन ली थी. विनेश फोगाट ने कहा कि बृजभूषण सिंह कोई देश नहीं है. अब वो एग्जिस्ट नहीं करता है.’

    प्रचार के लिए जुलाना पहुंचने पर सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने विनेश फोगाट का स्वागत किया. इस मौके पर राठी समुदाय सहित सात खाप पंचायतें उनका स्वागत करने के लिए मौजूद रहीं.

    Share:

  • 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के एक्टर विकास सेठी ने 48 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

    Sun Sep 8 , 2024
    नई दिल्ली: टीवी (TV) के मशहूर एक्टर (Actor) विकास सेठी (Vikas Sethi) का 48 की उम्र में निधन (Died) हो गया है. एक्टर के परिवार ने उनके चले जाने की खबर साझा करते हुए बताया कि दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई. विक्रम सेठी अपने पीछे अपनी पत्नी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved