img-fluid

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में फिर से गिरावट, चांदी हुई महंगी, जानें ताजा रेट

September 11, 2024

नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना (Gold) कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी (Silver) ने आज एक हजार रुपये प्रति किलोग्राम की छलांग लगाई है। सोने के भाव में गिरावट आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों (Sarafa Market) में 24 कैरेट सोना आज भी 73 हजार रुपये के स्तर से नीचे लुढ़क कर 72,980 रुपये से लेकर 72,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार (Business) कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 66,910 रुपये से लेकर 66,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं कीमत में आई तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत 86,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 72,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,910 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 72,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 66,810 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 72,830 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 66,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 72,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।


  • लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 72,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 72,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

    देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 72,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 66,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

    Share:

  • MP: सीधी से शहडोल जा रही बस पलटी, बाल-बाल बचे सभी यात्री

    Wed Sep 11 , 2024
    सीधी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी जिले (Sidhi District) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सीधी से शहडोल (Shahdol) जा रही कैपिटल बस (Capital Bus) पलट गई। बस में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन को साइड देते वक्त हादसा हो गया। गनीमत रही […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved