
नई दिल्ली: एक्टर विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल ठाकुर के साथ धूम-धाम से करवा चौथ मनाया था. उन्होंने अपने करवा चौथ के सेलिब्रेशन की फोटोज साझा की हैं. इन फोटोज में विक्रांत मैसी कुछ ऐसा करते दिख रहे हैं जिससे फैंस हैरान हैं. एक्टर ने अपनी सेलिब्रेशन के जरिए करवा चौथ की बरसों पुरानी परंपरा तोड़ी है. वो अपनी फोटोज में पत्नी शीतल का पैर छूते दिख रहे हैं जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.
ये फोटोज शेयर करते हुए एक्टर विक्रांत मैसी लिखते हैं, ‘घर’. पहली तस्वीर में शीतल छलनी से विक्रांत को देखती दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरी में वह अभिनेता के पैर छूती हुई दिखाई दे रही हैं. अगली तस्वीर में विक्रांत अपनी पत्नी के पैर छूते दिखाई दे रहे हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
View this post on Instagram
आखिरी प्यारी तस्वीर में मैसी शीतल को पानी पिलाकर उनका व्रत तुड़वाते नजर आ रहे हैं. रविवार को शीतल ने अपने आठ महीने के बेटे वरदान के साथ अपने जश्न की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं. इन फोटोज में शीतल गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं. उन्होंने गुलाबी और गोल्डन रंग की चूड़ियों के साथ अपने लुक को पूरा किया. वहीं विक्रांत अपने सफेद कुर्ता-पायजामा में बेहद हैंडसम लग रहे हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved