मुंबई। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) के नए प्रोमो में नवजोत सिंह सिद्धू नजर आए। प्रोमो की शुरुआत में वह अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी पर बैठे दिखाई दिए। पहले तो शो के होस्ट कपिल शर्मा को भी यकीन नहीं हुआ कि वह असली नवजोत सिंह सिद्धू हैं। उन्हें लगा कि सुनील ग्रोवर ने नवजोत सिंह सिद्धू का गेटअप धारण किया हुआ है। लेकिन जब नवजोत सिंह सिद्धू ने बोलना शुरू किया तब कपिल हैरान रह गए। अर्चना पूरन सिंह दौड़ते-दौड़ते कपिल के पास आईं और उनसे अपनी कुर्सी मांगने लगीं।
सुनील ग्रोवर ने उतारी नवजोत सिंह सिद्धू की नकल
शो शुरू हुआ और हंसी के ठहाके लगने लगे। सुनील ग्रोवर, नवजोत सिंह सिद्धू बनकर आए और लोगों को खूब एंटरटेन किया। असली नवजोत सिंह सिद्धू और नकली नवजोत सिंह सिद्धू ने साथ में डांस भी किया। यहां देखिए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के आने वाले एपिसोड का प्रोमो वीडियो।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved