
नई दिल्ली: स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बीते काफी समय से फिल्मों से दूर हैं और वो इन दिनों अपने राजनेता पति फहाद अहमद के चुनाव प्रचार (Election Campaign) में जुटी हुई हैं. बीते दिन स्वरा ने अपने पति के साथ मौलाना सज्जाद नोमानी से मुलाकात की जिसके बाद से वो एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं.
मौलाना संग स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की मुलाकात की फोटो और वीडियो के सामने आने के बाद से फैंस काफी नाराज हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्वरा भास्कर लाइट पिंक कलर का चिकनकारी सूट पहने दिख रही हैं. एक्ट्रेस ने मौलाना से मुलाकात के दौरान अपने सिर को चुन्नी से ढक रखा है और वो बिना मेकअप लुक में दिख रही हैं.
एक्ट्रेस के इस लुक को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर कह रहे हैं कि अब वो पूरी तरह बदल चुकी हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि एक्ट्रेस अब मुस्लिम बन गई हैं. नेटिजेंस एक्ट्रेस के लुक पर कमेंट करते हुए उनके मुस्लिम लुक की कड़ी निंदा कर रहे हैं. मौलाना सज्जाद नोमानी संग स्वरा भास्कर के लिए मुसीबत की वजह बन गई है क्योंकि मौलाना कई बार महिला विरोधी बयान दे चुके हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved