
डेस्क। फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ (Kantara Chapter 1) को लेकर बुरी खबर आ रही है। फिल्म के सितारों से भरी मिनी बस (Mini Bus) पलट गई है। इसमें फिल्म के 20 कलाकार (Artists) सवार थे, इनमें से छह कलाकार जख्मी (Injured) हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने सोमवार को बताया कि कन्नड़ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कंतारा’ के प्रीक्वल के छह जूनियर कलाकार हादसे में घायल हुए हैं। वे उसी बस में यात्रा कर रहे थे, जो पलटी है।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा रविवार रात जड़काल के समीप हुआ। फिल्म की टीम जिस मिनी बस में सवार होकर जा रही थी, वह अचानक पलट गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘यह घटना उस समय हुई जब वे जड़काल के मुदूर में शूटिंग पूरी करने के बाद कोल्लूर लौट रहे थे। मिनी बस में 20 कलाकार सवार थे। हादसे में छह कलाकार गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। हादसे में घायल कलाकारों को इलाज के लिए तत्का जड़काल और कुंदापुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कोल्लूर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved