मुंबई। रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 18 (BB18 ) का सफर लगातार फिनाले की ओर बढ़ रहा है। घर के अंदर अब गिनती के ही खिलाड़ी बचे हैं और इस बीच दर्शकों के दिमाग में लगातार यह सवाल बना हुआ है कि इस सीजन की ट्रॉफी और प्राइज मनी (Trophy and Prize Money) कौन घर ले जाएगा? रजत दलाल, विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा जैसे खिलाड़ियों के बीच शिल्पा शिरोदकर, चुम दरंग और चाहत पांडे जैसी फीमेल कंटेस्टेंट भी अपना पूरा जोर लगा रही हैं। कयासों के इस सिलसिले में एक ऐसा पोल वायरल हो रहा है जिसके नतीजे चौंकाने वाले हैं।
कौन जीतेगा बिग बॉस का यह सीजन?
बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खबरी ने एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अभी तक का सबसे बड़ा सर्वे करने की बात कही। खबरी ने फैंस से पूछा कि उनके मुताबिक किस कंटेस्टेंट को वो इस सीजन का विनर बनते देखना चाहते हैं। खबरी ने अपनी X पोस्ट में लिखा कि जो विवियन डीसेना को सपोर्ट कर रहे हैं वो पोस्ट को लाइक करें और जो करणवीर मेहरा को सपोर्ट कर रहे हैं वो कमेंट करें। देखते ही देखते इस पोस्ट पर लाइक्स और कमेट्स की झड़ी लग गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved