img-fluid

UP: पीलीभीत में पेड़ से टकराकर खाई में गिरी कार, हादसे में 5 की मौत, 6 घायल

December 06, 2024

पीलीभीत. पीलीभीत-टनकपुर (Pilibhit-Tanakpur) हाईवे पर न्यूरिया थाने (Nuria Thane) के करीब एक कार (Car) अनियंत्रित होकर पेड़ (tree) से टकरा गई और कार खाई (ditch) में जा गिरी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के करीब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। चार लोग घायल हुए हैं। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ।


  • जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के खटीमा निवासी लोग पीलीभीत में बरात में आए थे। ये लोग देर रात एर्टिगा कार से वापस जा रहे थे। कार में 11 लोग सवार थे। रात 12 बजे इनकी कार न्यूरिया थाने के करीब पहुंची। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार पहले पेड़ से टकराई, फिर सड़क से खाई में पलट गई।
    विज्ञापन

    कार काटकर निकाले गए लोग
    हादसे की सूचना मिलते ही न्यूरिया थाना पुलिस पहुंच गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार काटकर सभी को बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।

    पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडे ने बताया कि उत्तराखंड के खटीमा निवासी कार सवार लोग यहां बरात में आए थे। कार में 11 लोग सवार थे। पीलीभीत से जाते वक्त इनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। चार लोग घायल हुए हैं। इनका उपचार किया जा रहा है। घटना की जांच कराई जा रही है।

    Share:

  • Bangladesh में नोटों से हटेगी मुजीबुर रहमान की फोटो, युनूस सरकार ने दिए निर्देश

    Fri Dec 6 , 2024
    ढाका । बांग्लादेश (Bangladesh)में मुहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus)के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार (interim government)ने एक अहम फैसला लिया है। इसके मुताबिक यहां छपने वाली नई नोटों पर शेख मुजीबुर रहमान की फोटो नहीं रहेगी। इस बारे में बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक को भी निर्देश दे दिए गए हैं। मुजीबुर रहमान बांग्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति थे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved