img-fluid

हेग की रिहायशी इमारत में तेज धमाका, पांच लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

December 08, 2024

हेग। नीदरलैंड्स के हेग शहर में एक रिहायशी इमारत में हुए तेज धमाके में पांच लोगों की मौत की खबर है। इमारत के मलबे में भी लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। धमाका शनिवार सुबह करीब छह बजे हुआ। धमाके के बाद इमारत में आग लग गई। जांच एजेंसियों ने बताया कि धमाके और आग की चपेट में आकर पांच अपार्टमेंट्स प्रभावित हुए हैं। पुलिस ने घटना को लेकर लोगों से जानकारी देने की अपील की है।


  • धमाके के बाद एक कार तेजी से वहां से गुजरी थी। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि इस कार का धमाके के साथ कोई संबंध हो सकता है। हेग के मेयर ने बताया कि मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है और हालात को देखते हुए उनके जीवित बचने की कम ही उम्मीद है। राहत और बचाव कार्य दल के लोग खोजी कुत्तों के साथ घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। आग लगने के बाद इमारत काफी कमजोर हो गई है और उसके ढहने की आशंका है, जिसके चलते इमारत में मौजूद अन्य 40 अपार्टमेंट्स को भी खाली करा लिया गया है।

    Share:

  • सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हाथ में हथियार लिए बॉडीगार्ड, कुछ इस तरह मुंबई वापस लौटे सलमान खान

    Sun Dec 8 , 2024
    मुंबई। सलमान खान (Salman khan) दुबई से मुंबई (Mumbai) लौट आए हैं। दुबई में अपने ‘दबंग टूर’ में शानदार प्रस्तुति देने के बाद अभिनेता को मुंबई लौटते एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान वह पैपराजी के कैमरे (Paparazzi Cameras) में कैद हो गए। उनके चारों ओर हथियारों के साथ बॉडीगार्ड मौजूद थे। सलमान का ये […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved