
नई दिल्ली: देश में स्कूलों, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. शुक्रवार सुबह दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी मिली. तो वहीं एक दिन पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को बम से उड़ाने की धमकी मिली. यह धमकी भरा ई-मेल गुरुवार दोपहर आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर भेजा गया.
जिसकी जानकारी शुक्रवार सुबह लगी. ई-मेल में रूसी भाषा में रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इसके पहले भी रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. इस मामले में माता रमाबाई मार्ग (MRA मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसके पहले पिछले महीने भी रिजर्व बैंक को धमकी मिली थी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved