img-fluid

गृह मंत्री अमित शाह के लिए यह क्या बोल गए राजद अध्यक्ष लालू यादव

December 19, 2024

पटना. गृह मंत्री (Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) के विवादित बयान (Disputed statements) पर सियासत जारी है। गुरुवार सुबह राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो (RJD President) लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav ) ने गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि अमित शाह पागल हो गए हैं। उनके बयान को हमने सुना है, यह घृणा कार्य है। उन्हें फ़ौरन इस्तीफा दे देना चाहिए।


भाजपा ने कहा- आपलोग दलितों के हत्यारे हैं
इधर, लालू प्रसाद के बयान के बाद भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने जब विपक्ष को आईना दिखाया तो कुछ लोग तिलमिला गए हैं। उन्होंने लालू प्रसाद को राजनीति का जोकर तक कह दिया। कहा कि आपलोग दलितों के हत्यारे हैं। कुर्सी के आप चरण वंदना कर रहे हैं। गृह मंत्री ने सच्चाई कही। आपलोगों ने बाबा साहब को हराने के काम किए। आपलोग राजनीतिक अपराधी हैं।

जानिए क्या कहा था गृह मंत्री ने
बता दें कि संविधान पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है। आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। आंबेडकर का नाम सौ बार लें, लेकिन आंबेडकर के बारे में कांग्रेस पार्टी का भाव क्या है, ये मैं बताता हूं।

Share:

  • अमित शाह के बयान की क्लिप शेयर करने पर एक्स ने कांग्रेस और उसके नेताओं को भेजा नोटिस

    Thu Dec 19 , 2024
    नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) और उसके कुछ नेताओं को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) के कुछ वीडियो क्लिप (Video clip) अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करने के मामले में बुधवार को ‘एक्स’ (‘X’) से नोटिस मिला। सूत्रों ने बुधवार को यह दावा किया। विपक्षी सूत्रों ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved