img-fluid

अर्जुन कपूर के नाम पर लोगों के साथ हो रही धोखाधड़ी, अभिनेता ने पोस्ट साझा कर फैंस को दी चेतावनी

December 26, 2024

डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को एक ऑनलाइन घोटाले के बारे में चेतावनी दी, जिसमें कोई व्यक्ति उनका मैनेजर बनकर काम कर रहा है और लोगों के साथ धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा है। उन्होंने पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को इस तरह की ऑनलाइन घोटाले से सववधान रहने के लिए कहा।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स को एक फर्जी अकाउंट के बारे में आगाह किया, जो लोगों तक पहुंच रहा था। वह लोगों से अर्जुन कपूर से मिलाने का दावा कर रहा था। यह स्कैमर बेखबर प्रशंसकों को निशाना बना रहा था। अभिनेता के नाम का इस्तेमाल कर लोगों के बीच विश्वास बनाने और लोगों को व्यक्तिगत जानकारी साझा करने या लिंक पर क्लिक करने के लिए बरगला रहा था।


अर्जुन ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था, ‘यह मेरे संज्ञान में आया है कि एक रैंडम अकाउंट मेरे मैनेजर होने का दावा करते हुए लोगों से संपर्क कर रहा है और मुझसे मिलने का ऑफर दे रहा है। कृपया जान लें कि ये संदेश वैध नहीं हैं, और मेरा उनसे कोई संबंध नहीं है। मैं कभी नहीं चाहूंगा कि कोई भी ऐसे माध्यमों से लिंक पर क्लिक करें या व्यक्तिगत विवरण साझा करें। कृपया इन घोटालों के झांसे में न आएं-सुरक्षित और सतर्क रहें। यदि आपको ऐसे संदेश मिलते हैं तो कृपया तुरंत अकाउंट की रिपोर्ट करें। सुरक्षित और आनंदमय क्रिसमस मनाएं।’

Share:

  • पैसों की तंगी के कारण छात्र ने दी जान, भाई को संदेश में कहा- पापा को जमीन मत बेचने देना

    Thu Dec 26 , 2024
    भुवनेश्वर। एम्स भुवनेश्वर में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। मृतक की पहचान रत्नेश कुमार मिश्रा के तौर पर की गई है। वह असम के डिब्रूगढ़ का रहने वाला था। बुधवार को उसके शव को हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका पाया गया। पुलिस को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved