
डेस्क: आम आदमी पार्टी ने पुजारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंदिर और गुरुद्वारों में पूजा करने वाले ग्रंथियों के लिए योजना शुरू करने की घोषणा की है. PUJARI Granthi Samman Yojna के तहत मंदिरों के पुजारी और गुरुद्वारे में ग्रंथियां को हर महीने सम्मान राशि दी जाएगी. पुजारियों को स्कीम के तहत हर महीने 18 हजार रुपये की राशि दी जाएगी.
इस स्कीम का ऐलान करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, पुजारी भगवान की पूजा कराता है, जिसने सदियों से हमारी परंपराओं और रीति रिवाज को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाया है. पुजारी की तरफ हम ने कभी ध्यान नहीं दिया. आज इस योजना के जरिए इसे वेतन या तनक नहीं कहूंगा बल्कि इनका सम्मान करने के लिए इसकी घोषणा कर रहा हूं कि लगभग 18000 रुपए महीना सम्मान राशि आम आदमी पार्टी के सरकार बनने के बाद पुजारियों को दी जाएगी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved