मुंबई। राजन शाही का शो अनुपमा (Anupama) किसी न किसी वजह से अक्सर लाइमलाइट में बना रहता है. जबसे सीरियल में लीप आया है तबसे टीआरपी (TRP) लिस्ट में यह चौथे नंबर पर पहुंच गया. मेकर्स शो कहानी को बहतर करके दर्शक बटोरनी की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर बार असफल हो रहे हैं. हाल ही में शो से अलीशा परवीन को भी निकाला गया. जिसके बाद अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) की एंट्री हुई. फिर खबरें आई कि रूपाली गांगुली भी शो को छोड़ सकती है. अब एक्ट्रेस ने इसपर बात की है.
View this post on Instagram
अनुपमा छोड़ने पर क्या बोली रूपाली गांगुली
रूपाली गांगुली ने आगे कहा, ”भगवान न करें अगर राजन जी कभी कहें कि अब उन्हें मेरी जरूरत नहीं है, तो उनसे लड़ सकती हूं और बहस भी करूंगी कि मुझे शो का हिस्सा रहने दें. मैं सीरियल अनुपमा से अंत तक जुड़ी रहूंगी. अनुपमा मेरे अस्तित्व का हिस्सा बन गई हैं. लोग मेरे शो छोड़ने की खबरें लिख रहे हैं, लेकिन उन लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने मेरा सपोर्ट किया. कृपया अनुपमा देखते रहें. मेरा शो जारी रहना चाहिए. मैं पूरी लगन और लगन से मेहनत करती रहूंगी.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved