
उज्जैन। पुराने शहर में पिछले दो दिनों से लोग मटमैले पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। नलों में पानी इतना गंदा आ रहा है कि उसमें बदबू आ रही है। बावजूद पीएचई विभाग के अफसर इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे है।
गौरतलब है कि पीएचई विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते पिछले कुछ दिनों से शहर के कई वार्डों में गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है। पेयजल का स्वाद भी बदल गया है, जिसके चलते लोगों में कई बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। मामले में गोपाल मंदिर और दानीगेट क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रोजाना उनके घरों में काला और बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है। मंगलवार सुबह भी ऐसा ही पानी आया। यह पानी इतना गंदा होता है कि पीना तो दूर घरेलू उपयोग करने में भी मुश्किल हो रहा है, वहीं गंदे पानी से लोगों में पेट दर्द और एलर्जी जैसी शिकायतें होने लगी हैं। हैरानी की बात यह है कि इस संबंध क्षेत्र के लोगों द्वारा अनेकों बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन विभाग के अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved