img-fluid

अमेरिका में बर्ड फ्लू के नए मामले ने बढ़ाई चिंता, अब गायों में पाया गया नया स्ट्रेन

February 06, 2025

नेवादा। अमेरिका के नेवादा में डेयरी फॉर्म में रहने वाली गायों में  बर्ड फ्लू के नए स्ट्रेन के संक्रमण का पता चला है। बर्ड फ्लू का यह स्ट्रेन बीते साल से अमेरिका में फैल रहे संस्करण से अलग है। विशेषज्ञों का कहना है कि पक्षी से होने वाले संक्रमण का मवेशियों में फैलना बहुत ही दुर्लभ घटना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरस के अलग-अलग स्ट्रेन जिन्हें टाइप AH5N1 कहा जाता है, इससे पहले दो बार जंगली पक्षियों से मवेशियों में फैल चुके हैं।


यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर के मुताबिक, नेवादा के मवेशियों में बर्ड फ्लू के जिस स्ट्रेन का पता चला है उसे डी1.1 के नाम से जाना जाता है। बीते दिसंबर में जांच के दौरान दूध में इसका पता चला था। वहीं, मार्च 2023 के अंत में पता चला था कि H5N1 बर्ड फ्लू वायरस के B3.13 स्ट्रेन का संक्रमण मवेशियों में भी हुआ है। इसने 16 कई राज्यों में 950 से अधिक मवेशियों को संक्रमित किया है।

पक्षियों से मवेशियों में बर्ड फ्लू के संक्रमण को लेकर सेंट जूड चिल्ड्रेन रिसर्च हॉस्पिटल के इन्फ्लूएंजा विशेषज्ञ रिचर्ड वेबी कहते हैं कि मुझे हमेशा लगता था कि एक पक्षी से गाय में संक्रमण बहुत ही दुर्लभ घटना है।

Share:

  • फोर्ट विलियम अब विजय दुर्ग, जॉर्ज गेट का नाम शिवाजी गेट, भारतीय सेना ने बदले कई संरचनाओं के नाम

    Thu Feb 6 , 2025
    कोलकाता। कोलकाता स्थित भारतीय सेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय का नाम बदल गया है। अब उसे फोर्ट विलियम नहीं बल्कि विजय दुर्ग कहा जाएगा। इसके साथ ही विजय दुर्ग के भीतर कुछ अन्य ऐतिहासिक संरचनाओं के नाम भी बदले गए हैं। इसकी पुष्टि रक्षा मंत्रालय पूर्वी कमान के प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी विंग कमांडर हिमांशु […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved