img-fluid

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: मिसिसिपी के पास समुद्र में क्रैश हुआ प्लेन, दो बच्चों समेत 6 की मौत

November 25, 2026

नई दिल्ली. अमेरिका (US) के मिसिसिपी (Mississippi) में हॉर्न आइलैंड के पास एक छोटा विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त (plane crash) हो गया. हादसे में विमान में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई. अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने इसकी पुष्टि की. एजेंसी के मुताबिक, तलाशी अभियान के दौरान गोताखोरों ने विमान के ढांचे के अंदर सभी छह लोगों के शव बरामद किए. इसके बाद सर्च ऑपरेशन समाप्त कर दिया गया.

हादसे के वक्त विमान में चार अडल्ट्स और 8 से 10 साल की उम्र के दो बच्चे सवार थे. यह सेसना सेंटूरियन 210 विमान था, जो मंगलवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. अमेरिकी कोस्ट गार्ड को दोपहर करीब 3:45 बजे विमान से संपर्क टूटने की सूचना मिली थी. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) का विमान से संपर्क टूट गया था, जिसके बाद कोस्ट गार्ड को अलर्ट किया गया.


  • गोताखोरों ने विमान के अंदर से बरामद किए शव
    अमेरिकी कोस्ट गार्ड के मुताबिक, हादसे के बाद तलाशी अभियान में जुटी टीमों को घटनास्थल से तीन लाइफ जैकेट, एक लाइफ राफ्ट और विमान का केबिन मिला था. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में मिसिसिपी डिपार्टमेंट ऑफ मरीन रिसोर्सेज (MDMR) के गोताखोरों ने विमान के ढांचे के अंदर सभी छह लोगों के शव खोज निकाले. एजेंसी ने बताया कि सभी लोगों के शव मिलने के बाद तलाशी अभियान पूरा कर लिया गया.

    न्यू ऑरलियन्स से फ्लोरिडा जा रहा था विमान
    फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, सेसना 210 विमान न्यू ऑरलियन्स से फ्लोरिडा के फोर्ट मायर्स जा रहा था. उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद विमान मिसिसिपी के पस्कागौला के दक्षिण में लगभग 8,800 फीट की ऊंचाई पर था. इसके बाद विमान अचानक तेजी से समुद्र की ओर नीचे गिरने लगा.

    फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के डेटा के मुताबिक, विमान आखिरी पलों में करीब 18,000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे आ रहा था. उस समय उसकी गति 200 मील प्रति घंटे से ज्यादा थी. इसके बाद विमान का ट्रैकिंग डेटा मिलना बंद हो गया.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved