मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) पहली बार किसी पॉडकास्ट का हिस्सा बने। उन्होंने अपने भतीजे और अरबाज खान (Arabaj Khan) के बेटे अरहान खान के पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। उन्होंने इस पॉडकास्ट के दौरान अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया। साथ ही, उन्होंने अरहान खान के दोस्तों को हिंदी में बात करने की सलाह दी। पॉडकास्ट के दौरान सलमान खान ने एक घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे एक बार उन्हें मौत का एहसास हुआ था।
फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसे सलमान खान
सलमान खान ने घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वो अपने भाई सोहेल खान के साथ ट्रेवल कर रहे थे। वो दोनों जब किसी अवार्ड शो से वापस आ रहे थे तभी उनकी फ्लाइट में टर्बुलेंस हुआ। उन्होंने कहा कि वो टर्बुलेंस 45 मिनट का था।
सोनाक्षी सिन्हा भी थीं मौजूद
सलमान खान ने बताया कि उस फ्लाइट में सोनाक्षी सिन्हा और उनकी मां पूनम सिन्हा भी मौजूद थीं। फ्लाइट में थोड़ी देर बाद फिर टर्बुलेंस हुआ। इसके बाद सबने हंसना बंद कर दिया और जब तक फ्लाइट लैंड नहीं हुई तब तक किसी ने एक शब्द नहीं बोला।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved