
काठमांडू। नेपाल के विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा को लेकर काठमांडू जा रहा कतर एयरवेज का विमान शुक्रवार को कोलकाता की ओर मोड़ना पड़ा। खराब मौसम के कारण त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसकी लैंडिंग नहीं हो सकी। हवाई अड्डे पर उतरने में नाकाम रहने के बाद विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। 63 वर्षीय देउबा जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भाग लेने के बाद नियमित उड़ान से घर लौट रहे थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved