मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी बेटी राहा और पति रणबीर कपूर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि राहा के आने से रणबीर कपूर काफी बदल गए हैं। राहा के बारे में बात करते हुए आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने कहा कि वो राहा के 15वें जन्मदिन पर उन्हें खास तोहफा देंगी। आलिया भट्ट ने बताया कि वो राहा के तस्वीरों और वीडियो से एक डिजिटल मेमोरी बुक बना रही हैं।
View this post on Instagram
राहा कि डिजिटल मेमोरी बुक में राही कि आलिया, पिता रणबीर, महेश भट्ट, सोनी राजदान, नीतू कपूर और बाकी रिश्तेदारों के साथ तस्वीरें और वीडियो हैं। बता दें, राहा का जन्म 06 नवंबर 2022 को हुआ था। आलिया और रणबीर ने लंबे वक्त राहा का चेहरा रिवील नहीं किया था। उन्होंने साल 2023 में क्रिसमस के मौके पर राहा का चेहरा दिखाया था।
आलिया की फिल्म पिछले साल हुई थी रिलीज
आलिया भट्ट के काम की बात करें तो पिछले साल उनकी फिल्म जिगरा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट दमदार एक्शन सीन करती नजर आई थींष उनकी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम कर रही है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved