img-fluid

महिलाओं को एक हत्या करने की दी जाए छूट… शरद पवार की पार्टी ने राष्ट्रपति से क्यों की मांग

March 08, 2025

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार की महिला शाखा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों के मद्देनजर एक हत्या करने पर सजा में छूट देने का आग्रह किया है. शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा कि महिलाएं दमनकारी मानसिकता, दुष्कर्म वाली मानसिकता और निष्क्रिय कानून-व्यवस्था की प्रवृत्ति को खत्म करना चाहती हैं.


खडसे ने हाल ही में मुंबई में 12 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं. खडसे ने पत्र में कहा, “हम सभी महिलाओं की ओर से एक हत्या करने पर सजा में छूट की मांग कर रहे हैं.”

इस पत्र का उद्देश्य राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधना है. उन्होंने एक सर्वेक्षण रिपोर्ट का भी हवाला दिया, जिसमें बताया गया कि भारत महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश है क्योंकि उनके खिलाफ अपहरण और घरेलू हिंसा सहित कई अपराध हो रहे हैं. खडसे ने कहा, “हमें उम्मीद है कि हमारी मांग पर गंभीरता से विचार करने के बाद उसे स्वीकार कर लिया जाएगा.”

Share:

  • किम जोंग ने एक हथियार से दी अमेरिका को टेंशन, दक्षिण कोरिया की चैन गायब

    Sat Mar 8 , 2025
    डेस्क: उत्तर कोरिया ने एक ऐसा हथियार दुनिया को दिखाया है जिससे अमेरिका से लेकर दक्षिण कोरिया में खलबली मच गई है. दरअसल उत्तर कोरिया ने पहली बार निर्माणाधीन परमाणु-संचालित पनडुब्बी का खुलासा पूरी दुनिया के सामने की है. यह खुलासा, जिसकी तस्वीरें शनिवार को जारी की गईं, दोनों देशों की सुरक्षा के लिए एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved