मुंबई। राइटर मनोज मुंतशिर (Writer Manoj Muntashir) सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, उन्होंने X पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि महाराष्ट्र में बनी औरंगजेब की कब्र पर शौचालय (Toilet on Aurangzeb’s tomb) बनवा देना चाहिए। जब से उनका ये बयान सामने आया है लोग उन पर नफरत फैलाने के आरोप लगा रहे हैं। वह ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं।
क्या बोले मनोज मुंतशिक?
मनोज मुंतशिर ने कहा, ‘आज देश में एक ही आवाज उठ रही है कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी महाराज नगर में बनी औरंगजेब की कब्र हटनी चाहिए। मैं कहता हूं कि नहीं हटनी चाहिए। क्यों? जब हम हिंदू, श्रीराम जन्मभूमि पर श्रीराम का मंदिर बनाने की लड़ाई लड़ रहे थे, तब कुछ लोग हमें ज्ञान दे रहे थे कि भगवान तो कण-कण में हैं फिर मंदिर बनाने की क्या जरूरत है!’
लगे नफरत फैलाने के आरोप
मनोज मुंतशिर पर भड़काऊ बयान देकर नफरत फैलाने का आरोप लग रहा है। एक यूजर ने मनोज मुंतशिर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपकी मानसिकता पूरे समाज के लिए जहर से भरी हुई है।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘आप अपने आप को हिंदू कहो या ब्राह्मण, आप जैसे लोगों की वजह से ब्राह्मणों का मुस्लिमों से विवाद हो रहा है।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved