
क्वेटा। बलूचिस्तान के लासबेला में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाने और आंसू गैस के गोले दागने पर बलूच मानवाधिकार समूह बलूच यकजेहती समिति ने विरोध में रैली निकाली।
एक्स पर समिति ने कहा कि रैली में बलूच लोगों का उत्पीड़न समेत कई मुद्दे उठाए। सुबह बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी ने धरना प्रदर्शन के खिलाफ और गिरफ्तार लोगों की बरामदगी के लिए विरोध रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। साथ ही लापता लोगों के रिश्तेदार भी रैली में शामिल हुए।
एक अन्य एक्स पोस्ट में बलूच यकजेहती समिति ने कहा था कि वह महरंग बलूच, बेबिगर बलूच और बेबो बलूच के गायब होने और गिरफ्तारी के खिलाफ 24 मार्च को धरना देगी। जब तक कार्यकर्ताओं को सुरक्षित रूप से बरामद नहीं किया जाता। तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। क्योंकि चुप रहना उत्पीड़न सहना होता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved