img-fluid

अश्लीलता फैलाता है ‘बिग बॉस’ …, BJP सांसद ने लोकसभा में की शो पर रोक लगाने की मांग

March 28, 2025

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bharatiya Janata Party (BJP) के सांसद अनिल फिरोजिया (MP Anil Ferozia) ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Famous reality show ‘Bigg Boss’) पर तत्काल रोक लगाई जाए क्योंकि इसमें अश्लीलता और अभद्र भाषा को बढ़ावा दिया जा रहा है जो समाज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन से लोकसभा सदस्य फिरोजिया ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसे भारतीय टीवी पर बड़े पैमाने पर प्रसारित किया जाता है और इसके करोड़ों दर्शक हैं।’’


फिरोजिया ने कहा, ‘‘शुरुआत में यह एक सामान्य रियलिटी शो था, लेकिन बाद में इसमें अश्लीलता और विवादों का स्तर बढ़ गया जो न सिर्फ इसे देखने वालों के लिए, बल्कि समाज के लिए खतरनाक हो सकता है।’’ उन्होंने दावा किया कि शो में अक्सर अभद्र भाषा और विवादों को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा कई बार प्रतियोगियों के ‘‘निजी जीवन की गंदगी’’ को दिखाया जाता है।

सांसद ने कहा, ‘‘हमारे युवाओं और बच्चों पर इस शो का बहुत गहरा असर हो रहा है।’’ फिरोजिया ने इस शो के प्रस्तोता अभिनेता सलमान खान का नाम लेते हुए कहा, ‘‘मैं मांग करता हूं कि इस शो और ऐसे अन्य शो पर तुरंत रोक लगाई जाए।’’

Share:

  • वोटर लिस्ट को लेकर रहें अलर्ट… राहुल ने कांग्रेस जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए

    Fri Mar 28 , 2025
    नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी को वापस पटरी पर लाने के लिए राहुल गांधी अभी से तैयारी में लगे हुए हैं. इसके साथ ही कई बड़े परिवर्तन भी किए जा रहे हैं. खास तौर पर जिला लेवल पर पार्टी अपने काम को मजबूत कर रही है. यही कारण है कि बीते दिन कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved