img-fluid

ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 बने सूर्यकुमार यादव, जानें विराट कितने पीछे; पर्पल कैप किसके पास?

May 02, 2025

नई दिल्‍ली । राजस्थान रॉयल्स(Rajasthan Royals) वर्सेस मुंबई इंडियंस(mumbai indians) आईपीएल 2025(ipl 2025) के 50वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप(Orange Cap) और पर्पल कैप(Purple Cap) की लिस्ट में काफी बदलाव(many changes) देखने को मिले हैं। MI के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक बार फिर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने RR के खिलाफ 23 गेंदों पर 4 चौकों और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 48* रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी के साथ उनके नाम IPL 2025 के 11 मैचों में सबसे अधिक 475 रन हो गए हैं। वहीं पर्पल कैप की लिस्ट में अभी भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जोश हेजलवुड का राज है।


बात IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की करें तो सूर्यकुमार यादव के अलावा टॉप-5 में राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल भी है। जायस्वाल के पास इस मैच में धमाकेदार प्रदर्शन कर अपनी पोजिशन को मजबूत करने का मौका था, मगर वह चूक गए। मुंबई के खिलाफ उन्होंने मात्र 13 रन बनाए।

टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल के अलावा साई सुदर्शन, विराट कोहली और जोस बटलर हैं।

IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज-

प्लेयरमैचरनऔसतस्ट्राइक रेट4s6s
सूर्यकुमार यादव1147567.86172.734626
साई सुदर्शन945650.671504616
विराट कोहली1044363.29138.873913
यशस्वी जयसवाल1143943.9154.044124
जोस बटलर940681.2168.464317
निकोलस पूरन1040444.89203.023334
शुभमन गिल938948.62156.223813
मिशेल मार्श937842158.823620
केएल राहुल937153146.062916
श्रेयस अय्यर1036051.43180.92325
प्रभसिमरन सिंह1034634.6165.553917
प्रियांश आर्य1034634.6196.593722
एडेन मार्कराम1033533.5147.583015
रयान रिकेलटन1133433.4153.924215
अजिंक्य रहाणे1029737.12149.252816

वहीं बात पर्पल कैप की करें तो मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट टॉप-5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 3 शिकार किए, इस सीजन इसी के साथ उनके नाम अब कुल 16 विकेट हो गए हैं। बोल्ट लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

टॉप-5 गेंदबाजों की इस लिस्ट में जोश हेजलवुड और ट्रेंट बोल्ट के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा नूर अहमद और खलील अहमद हैं।

IPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज

प्लेयरमैचविकेटऔसत
जोश हेज़लवुड101817.28
प्रसीद कृष्ण91716.06
ट्रेंट बोल्ट111621
नूर अहमद101519.2
खलील अहमद101422.57
मिचेल स्टार्क101426.14
वरुण चक्रवर्ती101321.46
अर्शदीप सिंह101321.15
क्रुणाल पंड्या101321.23
हार्दिक पंड्या101318.38
हर्षल पटेल81318.77
युजवेंद्र चहल101321.08
कुलदीप यादव101221.92
भुवनेश्‍वर कुमार91223.67
रविश्रीनिवासन साई किशोर91217.67

Share:

  • ई-रिक्शा की सुरक्षा को लेकर काम कर रही सरकार, बनाए जाएंगे सख्त नियम

    Fri May 2 , 2025
    नई दिल्ली। सड़कों पर दौड़ते ई-रिक्शा (e Rickshaws) की सुरक्षा को लेकर सरकार काम कर रही है। अब ई-रिक्शा (e Rickshaws) के लिए सख्त नियम (Strict Rules) बनाने जा रही है। लेड एसिड बैटरी वाले ई-रिक्शा (E-rickshaws with lead acid batteries) और ई-कार्ट पर पाबंदी के बावजूद कई जगह इनकी बिक्री जारी है। ये बैटरियां […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved