img-fluid

ब्रिटिश पर्वतारोही ने 19वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की, सर्वाधिक चढ़ाई का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

May 18, 2025

काठमांडू। ब्रिटिश पर्वतारोही गाइड ने रविवार को 19वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की और गैर-शेरपा गाइड की तरफ से दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत पर सबसे अधिक चढ़ाई करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। बता दें कि, दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के 51 वर्षीय केंटन कूल ने रविवार को कई अन्य पर्वतारोहियों के साथ 8,849 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई की। हिमालयन गाइड्स नेपाल के ईश्वरी पौडेल की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, उनका स्वास्थ्य अच्छा है और वे शिखर से नीचे उतर रहे हैं। केंटन कूल ने पहली बार 2004 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी और तब से वे लगभग हर साल ऐसा करते आ रहे हैं।


केंटन कूल ने पहली बार 2004 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी और तब से वे लगभग हर साल ऐसा करते आ रहे हैं। वह 2014 में एवरेस्ट पर चढ़ने में असमर्थ रहे थे क्योंकि उस साल 16 शेरपा गाइडों के हिमस्खलन में मारे जाने के बाद सीजन में चढ़ाई को रद्द कर दिया गया था। वहीं साल 2015 में जब भूकंप के कारण हिमस्खलन हुआ जिसमें 19 लोग मारे गए थे। जबकि कोरोनावायरस महामारी के कारण 2020 का चढ़ाई सत्र को भी रद्द कर दिया गया था।

केवल नेपाली शेरपा गाइड ने ब्रिटिश पर्वतारोही गाइड केंटन कूल से अधिक बार चोटी पर चढ़ाई की है। नेपाली शेरपा गाइड कामी रीता ने माउंट एवरेस्ट पर सबसे अधिक 30 बार चढ़ाई की है, जो वर्तमान में भी पहाड़ पर हैं और अगले कुछ दिनों में चढ़ाई करने की उम्मीद है।

Share:

  • 'विराट कोहली ने टीम इंडिया की सफलता के लिए कई त्याग किए', एरॉन फिंच ने बताया कैसे, शास्त्री भी सहमत दिखे

    Sun May 18 , 2025
    नई दिल्ली। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्हें एक ऐसे बल्लेबाज और एक ऐसे कप्तान के रूप में जाना जाएगा जिसने खेल के सबसे पुराने प्रारूप की प्रतिष्ठा को ऊपर उठाने के लिए वह सब किया जो वह कर सकते थे। टेस्ट में कोहली की कप्तानी में भारत ने कुछ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved