
नई दिल्ली: दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी. रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने राजधानी के लोगों को बड़ी सौगात दी है. सरकार ने फैसला लिया है कि सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब 3 किलोवॉट के सोलर पैनल पर 1,08,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी. यह फैसला मंगलवार को दिल्ली कैबिनेट की बैठक में लिया गया.
अब 3KW के सोलर पैनल इंस्टॉलेशन पर 78,000 रुपये की केंद्र सरकार की सब्सिडी के अलावा 30,000 रुपये की अतिरिक्त दिल्ली सरकार देगी. यानि अब दिल्ली वालों को कुल 1.08 लाख की सब्सिडी मिलेगी. जो अब तक की सबसे बड़ी प्रोत्साहन राशि मानी जा रही है. वहीं 1KW के सोलर पैनल पर ₹10,000 की सीधी सब्सिडी मिलेगी.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved