img-fluid

स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाए – मुख्यमंत्री मोहन यादव

November 13, 2026


भोपाल । मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं (Healthcare Services) का सुदृढ़ीकरण किया जाए (Should be Strengthened) ।


  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करते हुए मेधावी विद्यार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समत्व भवन में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना तथा मेधावी योजना के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस बैठक के दौरान चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना से संबंधित कार्यों की प्रगति एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।

    मुख्यमंत्री यादव ने अधिकारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करते हुए मेधावी विद्यार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने, सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता, मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के विकास, मानव संसाधन की पूर्ति तथा विभागीय भर्ती एवं प्रवेश प्रक्रियाओं की प्रगति पर सरकार का जोर है।

    पिछले दिनों राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेश में संचालित पैरामेडिकल महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रवेश की समस्त कार्यवाही 15 नवंबर 2026 से पूर्व पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए, ताकि शैक्षणिक गतिविधियाँ समय पर प्रारंभ हो सकें और विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेश के पुराने 5 मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल ऑन्कोलॉजी एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग विकसित करने की कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि कैंसर रोगियों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में इन विभागों का विकास महत्वपूर्ण है। इसके लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ मानव संसाधन एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। संबंधित अधिकारी उपकरणों की आवश्यकता, उनकी उपलब्धता तथा मानव संसाधन की पूर्ति की कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण करें, जिससे इन विभागों का संचालन समय पर प्रारंभ किया जा सके। उपमुख्यमंत्री ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की विभागीय स्तर पर नियुक्ति के लिए आवश्यक विज्ञापन शीघ्र जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा संस्थानों की कार्यक्षमता के लिए अहम है। नियुक्ति प्रक्रिया के अंतर्गत चयन एवं साक्षात्कार सहित आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध तरीके से आयोजित की जाए, ताकि रिक्त पदों की पूर्ति शीघ्रता से की जा सके।

    Share:

  • सफाई मित्रों की मेहनत पर सवाल न उठाएं...स्वच्छता रैंकिंग पर बोले महापौर पुष्यमित्र भार्गव

    Fri Nov 13 , 2026
    इंदौर। स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणामों और पुरस्कार वितरण को लेकर हाल ही में उठे सवालों पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इंदौर स्वच्छता के मामले में देश भर में आज भी नंबर-1 पर है और परिणामों का आधिकारिक डैशबोर्ड लॉन्च होने के बाद सारी स्थिति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved